इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा पंजीकृत ने किया आयोजन
ललितपुर। कार्तिक शुक्ल सप्तमी को वेद प्रकाश जायसवाल के आवास पर कोहनूर गार्डन के सामने सिद्धन रोड ललितपुर में जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा (पंजीकृत) ललितपुर द्वारा आयोजित आराध्य देव श्रीसहस्त्रवाहु जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल (संस्थापक) द्वारा श्रीसहस्त्रवाहुजी के चित्र पर तिलक माल्यार्पण करके एवं समिति के संरक्षक सर्व प्रहलाद जायसवाल, रामेश्वर प्रसाद जायसवाल प्राचार्य, श्रीप्रकाश जायसवाल, पवन जायसवाल एड., बद्रीप्रसाद राय, भागीरथ जायसवाल पूर्व अध्यापक, संजय जायसवाल पिन्टू, उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवल्लन करके विधिवत कार्यक्रम का शुभांरम किया गया। उक्त कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ समाजसेविओ मे रामेश्वर प्रसाद जायसवाल, पहलाद जायसवाल, सुभाष जायसवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीप्रकाश जायसवाल, भागीरथ जायसवाल को उनके समाजहित मे किये गये प्रयासों एवं मार्गदर्शन, समाजसेवा के लिये जयसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा सम्मानित किया गया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता मे समाज की साधारण सभा की बैठक सम्पन्न हुई। श्रीसहस्त्रवाहु जयंती के अवसर पर वक्ताओ मे सुभाष जायसवाल (संस्थापक जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा), रामेश्वर प्रसाद जायसवाल प्रार्चाय प्रहलाद जायसवाल, भागीरथ जायसवाल, अनिल शिवहरे, भूपेन्द्र जायसवाल, अशोक शिवहरे ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश नारायण जायसवाल महामंत्री द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मे भारी संख्या दूर दराज से आये स्वजातिय बंन्धुओ मे सुरेन्द्र जायसवाल कोषाध्यक्ष, माधव जायसवाल (एस.आई.), राघव जायसवाल, सुमित जायसवाल जुगपुरा, मनीष कुमार जायसवाल, अंकित जायसवाल, सुमित जायसवाल, अर्पित जायसवाल, सौरभ जायसवाल, सक्ष्म जायसवाल, कमलेश जायसवाल पाली, भागीरथ जायसवाल, आन्नद जायसवाल, भूपेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल गौना, दीपक जायसवाल, मनोज जायसवाल, कमलेश जायसवाल पाली, जगदीश प्रसाद जायसवाल जाखलौन, ब्रजेश कुमार जायसवाल आचार्य, राजेश कुमार जायसवाल अध्यापक, ब्रजेश कुमार राय, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, मदनमोहन जायसवाल नाराहट, विष्णुकांत जायसवाल, मनोज शिवहरे पिसनारी, जयप्रकाश जायसवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य उपस्थित रहे।