देश

national

पूजा पंडालों में विद्युत और आग से बचने के पूरे इंतजाम किए जाएं : योगी

Monday, October 3, 2022

/ by Today Warta

लखनऊ। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। इस संबंध में अफसरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है। जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'