देश

national

विराट डांडिया रास के साथ संपन्न हुआ 150वां श्रीरामलीला महा महोत्सव

Friday, October 21, 2022

/ by Today Warta



इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स के प्रबंधन में झूम उठा उन्नाव

बड़े बड़े पुरस्कार पाकर खिले चेहरे

उन्नाव। जिले की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स के प्रबंधन में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित विराट विहंगम डांडिया रास के साथ संपन्न हुआ 150वां श्रीरामलीला महोत्सव। खचाखच भरे साकेत धाम में संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने सबसे पहले सेलिब्रिटी गायकों महिला पुरुष दोनों आवाज़ों में गाने वाली ज्योत्स्ना गुप्ता और प्रदीप मिश्रा को माँ भगवती का आवाहन करने के लिए बुलाया, काल के पंजे से माता बचाओ हे माँ अष्टभावनी गीत पर जय माता की जयकारे से  पूरा परिसर गूंज उठा। मुख्य सेवायत कृष्ण प्रिय मोती श्याम और कमेटी की फरमाइश पर ज्योत्स्ना और प्रदीप ने कजरारे तेरे कारे कारे नैना कृष्ण जी को समर्पित करते हुए और भोलेनाथ के भजनों पर हज़ारों की संख्या डांडिया के अनुरूप परिधानों में सजी युवतियों और महिलाओं को आपस मे डांडिया लड़ाते हुए लगातार झुमाया। संगम कला ग्रुप  की देश की सबसे बड़ी गायन प्रतियोगिता की राष्ट्रीय विजेता समृद्धि तिवारी ने घूमर, गरबा और डांडिया पर आधारित फिल्मी और ग़ैर फिल्मी गीतों पर नचाते हुए पूरे माहौल को डांडिया रास के विहंगम दृश्य में परिवर्तित कर दिया। डांडिया क्वीन एक्ट्रेस और मॉडल कनिष्का त्रिवेदी के साथ महिलाओं बालिकाओं ने डांडिया नृत्य का जम कर आनंद उठाया। एरा स्कूल की डांस टीचर  अंजली तिवारी के निर्देशन में बड़े ही सुंदर परिधानों से सजी छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सबसे ज्यादा उपहार प्राप्त किए। शोर बैंड की डायरेक्टर और रेडियो टीवी एंकर आकृति मिश्रा ने अपने शानदार संचालन में सभी को आकर्षित करते हुए सबको बार बार वाहवाही करते हुए घनघोर तालियां बजाने पर मजबूर किया। देवा सरदार और सीताराम गुप्ता के बैंड ने नन्हें मुन्नों को भी अपने ज़बरदस्त संगीत पर झुमाया। कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने आयोजकों के अथक प्रयासों पर भूमिका देते हुए अपनी हास्य प्रस्तुति से सबको लोट पोट किया। वॉइस ऑफ मुकेश सुबोध आर्या के ज्योत्स्ना और समृद्धि के साथ ज़िंदगी की न टूटे लड़ी और एक प्यार का नगमा है गाकर सभी को भावविभोर कर दिया। डांडिया रास के मुख्य संरक्षकों लीगल एडवाइजर नीरज त्रिवेदी अल्लाना ग्रुप, गैलेंट सरिया से अरविंद गुप्ता बबलू कार्तिक इंटरप्राइजेज, परफेक्ट सीमेंट  से महेश गुप्ता संत कुमार एंड संस, सांवरिया से सुशील यादव और शेखर अमर गुप्ता व संयोजक डॉ मनीष सिंह सेंगर ने श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय राठी, महामंत्री अरविंद कुमार कमल, मार्गदर्शक चंद्र प्रकाश अवस्थी, मुख्य सेवायत कृष्ण प्रिय मोती श्याम, उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, प्रबंधक संजीव गुप्ता राजा, मंत्री विनोद शर्मा, व्यवस्थापक चौधरी कौशल किशोर व इंदु प्रकाश अवस्थी, संरक्षिका वरिष्ठ भाजपा नेत्री सोनी अशोक शुक्ला के साथ सभी कलाकारों और विजेताओं का विधिवत सम्मान किया। कृष्णप्रिय मोती श्याम ने कमेटी की ओर से कलाकारों को नगद पुरस्कार भी दिए। विशेष पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शोभा पांडेय, प्रिया शुक्ला, अंजली तिवारी, कीर्ति अवस्थी, पलक यादव आदि रहे। कमेटी की ओर से संयोजक मनीष सिंह सेंगर ने सभी प्रायोजकों और सहयोगियों को सम्मानित कराते हुए ऐतिहासिक डांडिया रास के साथ 150वें महामहोत्सव को सम्पन्न कराने के लिए उन्नाव वासियों के प्रति आभार जताया। अध्यक्ष संजय राठी ने आयोजन की खुले शब्दों में प्रशंसा करते हुए अगले वर्ष और ज्यादा आकर्षणों के साथ आयोजित करने की बात कही। दिलदार लाइट साउंड, लर्निंग लैब, साहित्य भारती से शरद मिश्रा, आशीष वर्मा, प्रितिका श्रीवास्तव,  फूडी अड्डा रेस्टोरेंट का सहयोग रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'