देश

national

उन्नाव के हसनगंज में RSS कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन, बोले एकजुट होना ज़रूरी

Wednesday, October 5, 2022

/ by Today Warta

उन्नाव। हसनगंज में कस्बा मोहान में विजय दशमी उत्सव के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया। अशोक केडिया संगठन मंत्री ने सीमा जागरण मंच उत्तर प्रदेश ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को जोड़ने के लिए एकजुट होना होगा। हिंदुओं को एक सूत्र में रहना होगा। संगठन मंत्री ने कहा कि विरोधी ताकतें देश और हिंदू धर्म को कमजोर करने के लिए लगी हुईं हैं। इसी के साथ विजय दशमी पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रावण का वध करने के बाद भगवान राम सीता माता को अपने साथ लाए थे। तब सभी देवताओं और मनुष्यों में उत्साह की लहर दौड़ गई थी। महाभारत में जब कर्ण रथ का पहिया सही करने रथ से नीचे उतरा तो वह अर्जुन से कहने लगा कि निहत्थे पर वार करना धर्म के खिलाफ है, तब कृष्ण भगवान ने कहा कि तुमने कौन सा धर्म युद्ध किया है। इलाके में दशहरा पर्व पर अन्य कई जगहों पर भी कार्यक्रम हुए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'