रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज : आम आदमी की ज़िला इकाई ने गुरुवार को नगर निगम और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार रूपी गंदगी को हटाने के लिए ‘गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ आप पद यात्रा’ निकाला। पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों ने काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी की उपस्थिति में दोपहर पार्टी कार्यालय लोक सेवा आयोग गेट नम्बर 2 के सामने से यात्रा शुरू की। फिर पत्रिका चौराह व सुभाष चौराहा होते हुए पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर पद यात्रा समाप्त हुई। इस दौरान कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते रहे। विदित हो की उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ पदयात्रा 3 से 10 नवंबर तक चला रही है। वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिलन के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीववाल के दिल्ली मॉडल को घर-घर पहुंचाने की ज़िम्मेदारी मिली है। आज की पदयात्रा में सर्वेश यादव, जिला अध्यक्ष उत्तरी, निखिल भारतीया, जिला महासचिव उत्तरी समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे।