देश

national

प्रयागराज में डेंगू: मरीज़ों की संख्या 1 हज़ार पार, स्वास्थकर्मी बीमार, जाड़े के भरोसे विभाग

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta




रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : संगम नगरी में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अभी तक डेंगू के 1014 मरीज मिल चुके हैं। इसकी पुष्टि एलाइजा टेस्ट से हुई है जो इस बीमारी के लिए की जाने वाली यह सबसे भरोसेमंद जांच कहलाती है। वहीं कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव आने वाले डेंगू मरीजों की संख्या 6 हजार के पार है।  इसके साथ ही रोज सैंकड़ों मरीज डेंगू की जांच के लिए लोग लाइन में खड़े मिल रहे हैं।इक तरफ़ मरीज़ों का यह हाल है वहीं अस्पतालों में इन मरीज़ों की सेवा में लगे कई स्वास्थकर्मी स्वयं या इनके परिजन वायरल बुख़ार की चपेट में हैं। लेकिन इनको काम करना पड़ रहा है। कारण इनको छुट्टी नही मिल रही है। अस्पतालों में पहले से ही स्वास्थकर्मियों की कमी है। वहीं अपने मोहल्ले में फ़ॉगिंग के लिए लोग पार्षदों और नगर निगम के अफ़सरों से सिफ़ारिश करवा रहे हैं। ज़िले के यह हाल हैं लेकिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक प्रयागराज दौरे पर आए तो यहां के आला अधिकारियों ने उनके सामने बताया कि जिले में प्लेटलेट्स की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त बेड खाली हैं। मरीजों को कोई असुविधा नहीं है। लेकिन, स्थिति यह है कि वार्ड फुल हैं और मरीज वेटिंग में हैं। विभाग अब पूरी तरह जाड़े के भरोसे है। अब तक यही देखने में आया है की जाड़े में डेंगू के मच्छर ख़त्म हो जाते हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'