देश

national

बारा तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

Saturday, November 5, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

बारा तहसील समाधान दिवस में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष यमुनापार के द्वारा पहुंचकर उपजिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उपजिलाधिकारी भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। जिसके कारण क्षेत्र में भू-माफिया काफी सक्रिय हैं। अगर देखा जाए तो पूरा प्रकरण बारा तहसील मुख्यालय कहा जहां पर आज आयोजित होने वाले समाधान दिवस में अचानक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष यमुनापार संतोष त्रिपाठी अपने समर्थकों व अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर के समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बारा अब्दुल्ला सूदन व तहसीलदार गणेश सिंह को जमकर खरी-खोटी सुनाई और आरोप लगाया कि एसडीएम व तहसीलदार मिलकर के क्षेत्र में भू माफियाओं को संरक्षण दे रहे हैं। जिसके कारण सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा हैं। जबकि पूरे प्रकरण को लेकर के जिला उपाध्यक्ष भाजपा संतोष त्रिपाठी के द्वारा बताया गया कि शंकरगढ़ के पटेल नगर मोहल्ले में एक दबंग भूमाफिया के द्वारा जहां आम रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करते हुए निर्माण कार्य कर लिया गया। वहीं कई बार शिकायत करने के बाद भी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एसडीएम व तहसीलदार लोगों की उपेक्षा करते हैं और उनके द्वारा की गई किसी भी शिकायत पर कभी भी कोई अमल नहीं करते। शिकायत मिलने पर भू माफियाओं से धन उगाही में लग जाते हैं। वही तहसील दिवस के मौके पर किए गए हंगामे को देख कर के वहां मौजूद अन्य विभागों के अधिकारी भी दंग रह गए। जबकि फरियादी भी जहां अपनी समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में आए थे वह भी यह सब सुनकर के काफी परेशान रहे कि इसी तरह से उनके द्वारा भी की गई शिकायतों पर तो कहीं नहीं होता।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'