रावेंद्र शुक्ला
पुराना बैरहना इलाके के मधवापुर में युवक की मौत के मामले में आज दूसरे दिन भी परिवारजनों ने चक्का जाम किया और न्याय की मांग की है। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई चक्का जाम कर रहे परिवार जनों का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे है लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नही की गई जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होगी तब तक शव का अंतिम सस्कार नही करे गे साथ ही एक परिवार को नोकरी दी जाए और पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुवावजा दिया जाए तभी चक्का जाम समाप्त होगा परिवारजनों ने पुलिस प्रसासन पर भी गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपियों से मोटी रकम लेकर बचाने में लगी हुई है चक्काजाम का समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया है और माग किया है कि पीड़ित परिवारजनों को न्याय मिले । अगर मामले में पुलिस लीपापोती करती है तो समाजवादी पार्टी पूरी तरीके से अपना समर्थन देने का काम करेगी।


Today Warta