देश

national

क्राइम पेट्रोल देख अपने क़द के व्यक्ति को मारने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल

Tuesday, November 8, 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : पुलिस ने  देर रात करछना में मुठभेड़ के बाद एक हत्या के आरोपी को गिरफ़्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोहम्मद फ़िरोज़ के रूप में हुई है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया की करछना में 17 अक्टूबर को युवक की सिर कटी लाश मिली थी। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसके अंगों को काटकर धड़ को जलाया गया था। मृतक के कपड़ों से प्लेटफॉर्म टिकट मिला था जो बक्सर रेलवे स्टेशन से खरीदा गया था। उसकी पहचान बिहार के बक्सर निवासी सूरज गुप्ता के रूप में हुई थी। एसपी के अनुसार आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और अपनों ऊपर हुए मुक़दमों को लड़ने के लिए उसको पैसों की ज़रूरत थी।  उसने इसी बीच क्राइम सम्बंधी टीवी शो देखे थे। इसमें दिखाया गया था की कैसे अपने क़द और उम्र के आदमी को मारकर अदालत में चल रहे मुकदमे से छुटकारा पाया था। इससे  प्रेरित होकर उसने अपने दो साथियों के साथ अपने क़द और उम्र के सूरज गुप्ता की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम को आरोपी के ठिकाने के बारे में पता चला। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने उन पर फ़ायरिंग कर दी। जवाबी फ़ायरिंग में आरोपी घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'