रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज। आज सुबह रोड पर चमेलीबाई धर्मशाला के समीप सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो-तीन बंदर आती जाती गाड़ियों से अपने को बचाते हुए सड़क पार कर रहे थे तभी एक बंदर तिपहिया वाहन की चपेट में आ गया। वाहन के पहिए से कुचलने पर उसकी मौत हो गई। दो-चार मिनट ही बीते थे कि वहां बंदरों का झुंड आ गया। बीच सड़क पड़े शव को घेर कर बंदर बैठ गए। आसपास के लोग आ गए।नगर निगम को सूचना देने के बाद क्षेत्र के नामित पार्षद अनूप मिश्रा को बुलाया गया। लोगों का जमघट लगने के बाद बंदरों के झुंड को वहां से हटाया गया। आज मंगलवार है। हनुमान जी को स्मरण करने का दिन है। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। शहर के तमाम रास्तों से होते हुए शव यात्रा संगम तट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया।

Today Warta