देश

national

इंदिरा मैराथन के लिए देश भर से 230 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta




रूट पर तैयारी तेज इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को सुबह 630 बजे होगा

प्रयागराज।  आनंद भवन के सामने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रवाना करेंगे। 42.195 किलोमीटर की दूरी धावक तय करेंगे। इंदिरा मैराथन का रूट 2021 में निर्धारित रूट पर ही निर्धारित किया गया है। 37वीं इंदिरा मैराथन के लिए तैयारियां तेज हो गई है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में फिनिशिंग लाइन के लिए तेजी के साथ ट्रैक निर्माण किया जा रहा है। सिंथेटिक ट्रैक के लिए रोल की गई जमीन पर डामरीकरण हो रहा है। 100 मीटर की दूरी तक रोड का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी आधी दूरी का कार्य बचा है इसे भी तेजी के साथ पूरा करने की तैयारी की गई है।

42.195 किमी की दूरी तय करेंगे देश भर के धावक

इंदिरा मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को सुबह 6:30 बजे होगा। आनंद भवन के सामने इंदिरा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव रवाना करेंगे। 42.195 किलोमीटर की दूरी धावक तय करेंगे। इंदिरा मैराथन का रूट 2021 में निर्धारित किए गए रूट पर ही अभी तक निर्धारित किया गया है। जिसमें नैनी लेप्रोसी चौराहे से रीवा हाईवे पर भारत पेट्रोल पंप तक धावक दौड़ेंगे और वहां से वापसी करेंगे। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के अंदर पश्चिमी गेट से धावक प्रवेश करेंगे और 197 मीटर स्टेडियम के अंदर फिनिशिंग लाइन को छुएंगे।

स्टेडियम में तैयार किया जा रहा मंच

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेल मैदान के बीच समापन समारोह के लिए मंच तैयार किया जा रहा है। इस मंच पर ही अतिथि होंगे और कार्यक्रम का संचालन भी यहीं से किया जाएगा। मंच का स्थान स्टेडियम गेट के ठीक सामने पुराने स्थान पर ही होगा।

जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर रूपरेखा की जानकारी दी

37वीं इंदिरा मैराथन के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी रूपरेखा जारी की जाएगी। इंदिरा मैराथन का रूट क्या होगा ?  कहां बदलाव किया जाएगा?  कितने सेक्टर मजिस्ट्रेट लगेंगे? कितने बूथ बनाए जाएंगे? यातायात का प्रबंधन कैसे होगा? खिलाड़ियों को कितना इनाम दिया जाएगा समेत विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'