देश

national

मां-बाप की मौत के बाद भाई के एक्सीडेंट में मौत से बहन सदमे में

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज। नैनी केंद्रीय के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को खबर दी और शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इस घटना में दुखद यह कि युवक के माता-पिता का पहले देहांत हो चुका था और अब वह भी चल बसा तो एक तरह से परिवार का ही खात्मा हो गया है। अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र स्व. प्रमोद कुमार गुरुवार की सुबह बाइक पर कहीं जा रहा था।केंद्रीय कारागार गेट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर वहां पहुंची पुलिस जब तक उसे अस्पताल ले जाने लगी लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अब न स्वाति का मायका रहा न कोई भाई-बहन। वह भाई का नाम लेकर रोती-बिलखती रही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'