देश

national

भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने की बैठक

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta


  

सोनू सिंह

फिरोजाबाद। टूण्डला भाजपा कार्यालय पर नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं वार्ड संयोजक व वार्ड प्रभारी नियुक्त किए।इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जा जाकर मतदाता सूची का अध्ययन कर पन्ना प्रमुख एवं वार्ड संयोजक व वार्ड प्रभारी नियुक्त किये जा रहे हैं।इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हम सभी पार्टी पदाधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। एससी मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव को लेकर बहुत ही निष्ठा से कार्य कर रहें हैं पार्टी हाईकमान जिसको प्रत्याशी घोषित करेगा उसको जिताने का कार्य हम सभी को करना है हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होगा प्रत्याशी कोई भी हो।इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक सुशील पोनियां,संजय परमा, दुष्यंत जादौन,लोकेश जादौन, तरूण शर्मा,निक्कू पंडित,सतीश शर्मा,देवांशू प्रताप सिंह,विशाल भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'