रावेंद्र शुक्ला
बारा । बारा तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार पत्रकार संगठन के गठन हेतु एक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपने विचार रखे। संरक्षक महेश प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि हमें राग, द्वेष के बगैर संगठन हित की सोच रखते हुए आगे बढ़ना चाहिये। जिला मीडिया प्रभारी नईम अहमद ने परिवर्तन को विकास की जननी बताया। जिला प्रतिनिधि महामंत्री सुमन्त भार्गव ने सबके विचार सुनने के बाद कहा कि संगठन सर्वोपरि है। सभी का सम्मान संगठन में ही सुरक्षित है। तहसील अध्यक्ष आशीष मिश्र ने अग्रिम बैठकें नियमित करने के साथ ही सभी का आभार प्रकट किया। रावेन्द्र तिवारी ने भी विचार रखे। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, दीप चन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, नीरज केसरवानी, मनोज बिन्द, दीपक पाण्डेय, राकेश कुशवाहा, मयंक त्रिपाठी, पवन पाल, मो. अली, मनोज यादव, वितेन्द्र कुमार पाण्डेय कुमार सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। संचालन निर्भय शंकर दुबे ने किया।

Today Warta