देश

national

वार्ड अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta




शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की गलियों में मंत्री नन्दी ने किया भ्रमण

लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया। मंत्री नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी के वार्ड अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों के घर जाकर मुलाकात की। उनका हाल चाल लिया साथ ही निकाय चुनाव में पूरी ऊर्जा के साथ लगते हुए भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की जो धारा बह रही है, उससे हर कोई प्रभावित है। भ्रमण के दौरान मंत्री नन्दी ने कई किलोमीटर एरिया में पैदल ही भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने हजारों लोगों से मुलाकात की। दुकानदारों, व्यापारियों के साथ ही लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। भ्रमण के दौरान लोगों ने कहीं बिजली तो कहीं पानी की समस्या बताई। वहीं कुछ बच्चियों ने छात्रवृत्ति न मिलने की बात की। जिस पर मंत्री नन्दी ने सम्बंधित अधिकारियों से तत्काल मोबाइल पर वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री नन्दी ने पानदरीबा जॉनसेनगंज में भाजपा युवा मोर्चा के काशी प्रांत क्षेत्रीय सदस्य हर्ष केशरी, अनूप रावत, शुभम केसरवानी के घर, शाहगंज में सतीश प्रजापति, वार्ड अध्यक्ष गौरीशंकर वर्मा, मिन्हाजपुर में वार्ड अध्यक्ष अचल सोनकर, बक्शी बाजार में वार्ड अध्यक्ष अजय गुप्ता, लकड़ी मंडी में गुलाब चौहान, सुल्तानपुर भावा में वार्ड अध्यक्ष अजय मिश्रा, निहालपुर में वार्ड अध्यक्ष रूपेश सिंह चौहान, खुल्दाबाद मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, झूलेलाल नगर वार्ड अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, वार्ड अध्यक्ष विवेकी गुप्ता, राजेश शर्मा, महामंत्री अमन बलेचा, वार्ड अध्यक्ष कमल वासन, महामंत्री अपूर्वा चंद्रा के घर जाकर पदाधिकारियों के साथ ही परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। मोहल्ले के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। सभी ने मंत्री नन्दी का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस अवसर पर भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष खुल्दाबाद गौरव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजरूपपुर कौशिकी सिंह पटेल, अनिल गुप्ता अन्नू भैया, अरूण केसरवानी, राम लखन देववंशी, मनोज कुमार गुप्ता, पंकज वर्मा, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'