देश

national

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

28 फरवरी, 2023 तक धान क्रय केन्द्रों पर की जायेगी धान की खरीद

 लालापुर प्रयागराज।  जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में धान क्रय केन्द्रों की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कोई समस्या न आये तथा जब भी समय दे, उस समय उनका धान खरीद सुनिश्चित किया जाये। धान क्रय केन्द्रों पर 28 फरवरी, 2023 तक धान की खरीद की जायेगी। उन्होंने खान खरीद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता रहे, उसके लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया जायेगा तथा ट्रोल फ्री नं0 दिया जायेगा, उस पर भी सम्पर्क कर सकते है। तहसील स्तर पर धान खरीद हेतु उपजिलाधिकारी को नोडल नामित किया गया है। धान खरीद की सम्पूर्ण प्रक्रिया आनलाइन होगी। खरीद के पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल बिेण्नचण्हवअण्पद पर किसान द्वारा पंजीकरण कराया जायेगा। पंजीकरण हेतु आधार संख्या तथा आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर अनिवार्य है। मोबाइल नं० पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर ही पंजीकरण होगा। पंजीकरण के पश्चात संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी के लागइन से किसान के नाम मिसमैच, गाटा, रकबा तथा उत्पादित मात्रा का सत्यापन किया जायेगा। संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष नोडल नामित किये जायेंगे। सभी क्रय केन्द्रों, भण्डारण डिपो तथा राइस मिलों की जियो टैगिंग कर दी गयी है। खरीद के पश्चात आधार से लिंक बैंक खाते में ही पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। हाईब्रिड बीज के खरीद के लिए अधिकृत विक्रेता द्वारा बिक्री की गयी बीज की रसीद की मूलप्रति केन्द्र पर लाना होगा। अधिकृत सम्पूर्ण खरीद ई-पाॅप मशीन से किसानों के बायामैट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा किया जायेगा। बैठक में एडीएम नागरिक आपूर्ति, डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'