प्रयागराज : गाजीपुर जिला जेल में बंद कुख्यात गो-तस्कर सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद #मुजफ्फर के अवैध साम्राज्य के खिलाफ प्रयागराज पुलिस आज सोमवार दोपहर 3 बजे कुर्की की बड़ी कार्रवाई करेगी। कौशांबी में मो0 मुजफ्फर की अपराध से अर्जित दो संपत्तियों को चिन्हित किया गया है। जिले के चरवा थाना क्षेत्र में भीखनापुर व भीटी देह माफी गांव में इन्हीं की आज कुर्की की जाएगी। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने गौ तस्कर की अवैध संपत्तियों की कुर्की का आदेश दिया है। यह कार्यवाही गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत की जा रही है। प्रयागराज के गंगापार स्थित #नवाबगंज के चफरी गांव के रहने वाले गो-तस्कर के पास से 2018 में 1800 किलो प्रतिबंधित मांस पकड़ा गया था। इसी मामले में मुजफ्फर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। बता दें कि जेल में बंद रहते ही मुजफ्फर ने कौड़िहार ब्लाक प्रमुख का चुनाव जेल में रहते हुए लड़ा और जीता था। उसके खिलाफ पिछले साल पूरामुफ्ती गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था।

Today Warta