प्रयागराज: स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती जज की सास के बेड की चादर न बदलने पर रविवार को दो मेल नर्स और एक वार्ड ब्वाय को निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, शुक्रवार की देर शाम को जज की पत्नी ने अपनी मां को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के स्पेशल प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि वहां तैनात वार्ड स्टाफ ने डॉक्टर के पर्चे को देते हुए बाहर से दवा लाने काे कहा तो वो बाहर से खरीदकर लाया गया। लेकिन उसके बाद जज की पत्नी ने स्टाफ से बेडशीट बदलने के लिए कहा, तो उसने यह कहते हुए टाल दिया कि बेडशीट सुबह बदली जाएगी। इसकी जानकारी जब जज को हुई तो वह स्वयं रात को ही अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में पहुंच गए। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना समेत अन्य डाक्टर भी पहुंचे। जज ने प्राचार्य से पूछा, कि सरकार मरीजों के लिए सुविधाएं देती है? क्या चादर भी बाहर से मंगाई जाती है? इस पर प्राचार्य मौन रहे, सिर्फ सॉरी सर, सॉरी सर कहते रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जज साहब की सास की भर्ती थीं, डॉक्टरों के द्वारा उनका बेहतर किया गया। लेकिन, वार्ड ब्वाय और नर्स की लापरवाही से उनकी बेडशीट नहीं बदली गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। हम लोगों ने माफी मांगी। लापरवाही करने वाले दोनों स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है।

Today Warta