देश

national

कमला पंप कैनाल बंद होने से बारा क्षेत्र के किसानों की परेशानी बढ़ी

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 

बारा तहसील क्षेत्र के किसानों की सिंचाई का एकमात्र साधन कमला पंप कैनाल है जो कि विगत 1 माह से बंद है इस समय किसानों को पानी की अति आवश्यकता है धान की कटाई के बाद अब किसान गेहूं की तैयारी कर रहे हैं पलेवा के लिए किसानों को दरबदर भटकना पड़ रहा है क्षेत्र के सैकड़ों गांव बवनधर कोरारी भोंडी सुंदरपुर लोहगरा बारा पिपराव गींज रेही बैजला रिगवा सरसेडी आदि गावों के किसानों ने बताया कि कमला पंप कैनाल नहर बंद होने से हम लोगों को इस समय बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सरसों की खेती के लिए भी पानी की सख्त आवश्यकता है अगर खेतों को जल्द से जल्द पानी मुहैया नहीं कराया गया तो खेत सूख जाएंगे कुछ किसान तालाब एवं पोखरों से काम चला रहे हैं अधिकतर किसान केवल नहर के पानी से ही आश्रित है अगर समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों की जीविका के मुख्य साधन के साथ खुलेआम खिलवाड़ होगा क्षेत्रवासियों को भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'