देश

national

थाना प्रभारी निरीक्षक बारा ने टेम्पो चालकों को दी यातायात नियमों की जानकारी

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 

बारा।यातायात माह नवम्बर में सोमवार को बारा थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा व सह-इंस्पेक्टर राजेश कुमार सचान ने अपनी पुलिस टीम के साथ बारा चौराहे पर टेंपो (ऑटो) चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने टेम्पो (ऑटो) चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि ऑटो चलाते समय कान में लीड लगाकर बात न करें, ओवरलोड सवारी न बैठाएं।रात में गाड़ी चलाते समय हमेशा गाड़ी में रिफ्लेक्टर लगायें,जिससे सामने आने वाले को आपकी गाड़ी दिखाई दे, और कोई हादसा होने से पहले ही टल जाय।आगे बढ़ने से पहले आगे और पीछे अवश्य देखकर ही ओवरटेक करें।अपनी गाड़ी लिमिट स्पीड पर ही चलायें।चलती गाड़ियों में साउंड तेजी से न बजाएं,क्योंकि सतर्कता बरतने से हादसों को टाला जा सकता है। यातायात नियमों की जानकारी देते समय टेंपो चालकों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'