देश

national

सोशल मीडिया पर एक ही फोटो से दर्जनों प्रोफाइल बनाकर किया जा रहा है लोगों को ब्लैकमेल

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta






प्रयागराज। एक लड़की के द्वारा एक फोटो के जरिये दर्जनों प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस ब्लैकमेलिंग के खिलाफ साइबर क्राइम थाना प्रयागराज में शिकायत दर्ज करायी गयी है। शिकायत दर्ज होने के बावजूद ब्लैकमेलिंग जैसा जघन्य अपराध करने वाले इस साइबर क्राइम गिरोह के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने से इनका ब्लैकमेलिंग का धंधा अभी भी चल रहा है। लिस को व्हाट्सएप्प चैट के जरिये जिस नंबर से ब्लैकमेल किया गया। उस व्हाट्सएप्प चैट की कापी पुलिस को दी गई है। ब्लैकमेलरों ने जिस फोन पे नंबर पर भुगतान करने को कहा। वह नंबर भी पुलिस को दिया गया है। इस गिरोह के विरूद्ध तमाम साक्ष्य होने के बावजूद अभी तक कोई अपराधी पकड़ा नहीं गया। इन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि ये पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां देते है। पुलिस की धौंस दिखाकर अवैध वसूली करते है। लाखों लोग इनकी ब्लैकमेलिंग के शिकार हो चुके है। यही नहीं कोई अगर गूगल पे अथवा बैंक के द्वारा इनके पास पैसा नहीं भेजता है तो वसूली के लिये अपने गुंडों को उसके घर पर भेज देते है।  इससे यह जाहिर होता है कि पूरे देश में व्यापक पैमाने पर इस गिरोह के द्वारा ब्लैकमेलिंग का धंधा चल रहा है। इस गिरोह में बहुत सारे लोग हो सकते है। वसूली के लिए कई जिलों में इन्होंने अपने गुंडे भी तैनात कर रखे है। दो फोन नंबर और सोशल मीडिया पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस चाहे तो इन्हें तुरन्त गिरफ्तार किया जा सकता है। जिस लड़की ने एक ही फोटो से कई आईडी बना रखी है। उस लड़की की फोटो सोशल मीडिया, समाचार चैनलों और सभी थानों में वायरल कर दी जाय तो यह लड़की जहां भी छिपी होगी। पब्लिक ही उसे ढूंढ निकालेगी। नैनी निवासी एक पत्रकार द्वारा पुलिस विभाग में की गई शिकायत पर कब कार्यवाही होगी? इसका लोगों को इंतजार है?

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'