देश

national

श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा का शुभारंभ 24 नवम्बर से स्थान -- रत्नाकर सिंह परिहार के घर पर मानपुर जसरा प्रयागराज

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर प्रयागराज । प्रयागराज संगम नगरी के पावन तट पर बसे प्रयागराज से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मां कालिंद्री तट के आंचल पर स्थित मानपुर कचरा जसरा प्रयागराज  गांव में  श्री मद् भागवत कथा की अमृत वर्षा का शुभारंभ दिनांक 24 नवम्बर दिन बुधवार से प्रारंभ होकर 30 नवम्बर  2022 तक चलेगा सभी क्षेत्र वासियों को अमृत वर्षा श्रीमद्भागवत कथा का गुंजन स्वर लोगों के कानों में गूँजता रहेगा । क्षेत्र के लोगों को ज्ञान का सागर बुद्धि जीवियों एवं धार्मिक व्यक्तियों का  क्षेत्र कहा जाने वाला मानपुर गांव में यह आयोजन  का आरंभ शुरू होने वाला है । समाज के लिए धार्मिक  कथा का होना बहुत जरूरी है। इस श्रीमद् भागवत कथा से लोगों का आचार विचार में शुद्धिकरण होते रहते हैं । इसी क्रम में स्व.भीम सिंह परिहार की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्रों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा कथा वाचक परम् श्रद्धेय मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री वृंदावन के मुखारविंद से ग्राम सभा मानपुर  में एक सप्ताह श्रीमद् भागवत  कथा का आयोजन 24 नवम्बर 2022 से आरंभ होकर 30 नवम्बर 2022 तक चलेगा । इस क्रार्यक्रम के आयोजक रत्नाकर सिंह परिहार एवं परिहार परिवार व समस्त ग्राम वासी मानपुर जसरा  प्रयागराज के द्वारा भव्य श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है ।  जिसका समापन यज्ञ आहुति एवं विशाल भंण्डारा व प्रसाद 01दिसम्बर गुरुवार को किया जायेगा ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'