देश

national

जान से मारने की नियत से किया हमला

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

प्रयागराज प्रयागराज शहर में आए दिन मारपीट जैसे घटनाएं होना आम बात हो गई हैं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना जाहिर सी बात है पुलिस मुकदमा लिख कर खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में छोड़ देती है इसी तरह का एक मामला अभिनव जैदी पुत्र राकेश कुमार यादव निवासी बगुला नंबर दो हालैंड हाल का है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को सूचना दी थी कि मेरा दोस्त श्रीकांत ने मुझे मिलने के लिए अग्निपथ कॉलोनी के पीछे वाले गेट पर बुलाया जहां पर अंबुज अग्रवाल नाम के व्यक्ति फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहले से वहां पर मौजूद था। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मेरे दोस्त पुष्पराज से कुछ कहासुनी हो गई इसी को लेकर स्कार्पियो सवार व उनके साथी अभिनव जैदी को जान से मारने की नियत से हमला कर दिए।

हमले में आई गंभीर चोटें

हमले के दौरान अभिनव जैदी को गंभीर चोटे आई अंबुज अग्रवाल ने जयदेव के सिर पर कई बार वार किया जिससे जैदी का सर फट कर लहूलुहान हो गया। साथ ही शरीर के अन्य जगहों पर भी चोटें आई और झगड़े में उत्कर्ष एवं पुष्पराज को भी गंभीर चोट आई झगड़े के दौरान पुष्पराज का दांत भी टूट गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

झगड़े के दौरान मौके पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई जिससे हमलावर पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए प्रार्थी अभिनव जैदी ने खुद को एवं अपने मित्रों को अंबुज अग्रवाल से जान का खतरा बताते हुए संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

विभिन्न धाराओं में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

पुलिस लाइन थाने में मुकदमा आरोपी के खिलाफ तो दर्ज कर लिया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर पुलिस बहाना कर रही है। ऐसे ही पुलिस के कार्यशैली से जनता का विश्वास उठता जा रहा है भले ही योगी सरकार लाइन आर्डर के लिए अपने आप को एक मजबूत सरकार के रूप में जनता के सामने प्रेस कर रही हो लेकिन पुलिस विभाग की कार्यशैली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लायन आर्डर पर कहीं ना कहीं सवाल खड़ा कर रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'