देश

national

सौंरई के युवक का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

बानपुर/ललितपुर। जनपद के थाना बानपुर के टीकमगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। प्राप्त प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों ने जब मोटरसाइकिल के नीचे दबे व्यक्ति को देखा। तो इसकी सूचना तत्काल बानपुर थाने में दी गई जहां पर बानपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौबे पुलिस बल के साथ पहुंचे और जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान शव की पहचान संजय अहिरवार पुत्र कोमल अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी सौरई थाना मडावरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त घटना को लेकर कस्बे में दिनभर चर्चाऐं व्याप्त रही । फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'