देश

national

भोपाल की महापौर पैतृक गांव पाली के बालाबेहट पहुंची

Sunday, November 20, 2022

/ by Today Warta



मालती राय का हुआ भव्य स्वागत, पिपरौनिया हनुमान मंदिर पर कराया सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा

पाली/ललितपुर। भोपाल की महापौर मालती राय  महापौर बनने के बाद दूसरी बार अपने पैतृक गांव बालाबेहट पहुंची। जहां पर उन्होंने सर्वप्रथम अपनी कुल देवी-देवताओं के दर्शन किए। डॉ रमेश चंद्र राय के यहां अपने परिवार में परिवार वालों से मुलाकात की। जिसके बाद अपने निज मंदिर पिपरौनिया हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ कराया गया जिसमें बालाबेहट क्षेत्र के सभी लोगों को प्रसाद वितरण कर भंडारा कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर जगदीश राय मोनू पाली ने भोपाल महापौर मालती राय, उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने पिपरौनिया हनुमान मंदिर प्रांगण में जिला पंचायत द्वारा टीन शेड निर्माण की घोषणा की। अध्यक्ष जी ने कहा कि ग्राम प्रधान जल्द से जल्द प्रस्ताव लेकर आए तो हम मई, जून तक टीन शेड निर्माण कर के दें देंगे।

इसके उपरांत उन्होंने मंच पर पहुंचकर सभी गांव वालों का आभार व्यक्त किया। भोपाल महापौर मालती राय ने उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ से मां बरवासन मंदिर एवं पिपरौनिया हनुमान मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग की। राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी ने कहा की हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हमारे महरौनी विधानसभा क्षेत्र की बहू भोपाल महापौर बनी। बालाबेहट राय परिवार बालाबेहट में एवं भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की सेवा तन मन धन से करते हैं आज उसी का परिणाम है कि मालती राय भोपाल महापौर बनी। बालाबेहट क्षेत्र में जल्द से जल्द ही बड़ी सौगात देने की घोषणा की। गांव के लोगों ने कहा कि एक छोटे से परिवार की बहू आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की महापौर बनी हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना बालाबेहट प्रभारी योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक वेद प्रकाश अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। ​​​​​​​इस अवसर पर डॉ रमेश चंद्र राय, मुन्ना लाल राय,केदार राय, अशोक राय, वीं.एन राय, कल्पना राय पूर्व पार्षद भोपाल, अभिलाषा राय, सोनू राय, पृथ्वीराज राय, सालिकराम राय, अनिल जायसवाल, कैलाश राय, महेंद्र राय, सुरेंद्र राय, गोलू शिवहरे, रामकुमार शिवहरे, जगदीश राय, द्वारिका प्रसाद राय, राजेंद्र राय,हरीश राय, राहुल राय, अभिषेक राय, श्रवण राय, कृष्ण कुमार राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। मंच का सनमान राजा ने किया एवं वीरेंद्र राय द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'