रावेंद्र शुक्ला
बारा थाना क्षेत्र के रीवा हाइवे पर स्थित हर्रो टोलप्लाज़ा पर टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों व वाहन स्वामियों से आये दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। रविवार रात को भी टोलकर्मियों द्वारा दो सगे भाइयों की पिटाई की गई।सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और तीन टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के कूड़ी निवासी अनीश सिंह पटेल और रजनीश सिंह पटेल पुत्रगण कमलाकर सिंह पटेल अपने निजी वाहन से नारीबारी की ओर गये थे और जब रात को दोनों भाई लौटने लगे। हर्रो टोलप्लाज़ा पर टोल टैक्स को लेकर टोलकर्मियों से विवाद हो गया।टोलकर्मियों में विनीत पाठक निवासी ओसा थाना बारा और अम्बुज सिंह व आदर्श सिंह ने मारपीट की थी। इस मारपीट में दोनों भाई चोटहिल हुए थे।विवादित स्थल पर तब तक गाँव के लोग भी पहुँचे और टोलकर्मियों के विरुद्ध हाइवे पर धरना प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख थाना प्रभारी निरीक्षक बारा अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया। वाहन स्वामी के तहरीर पर पुलिस ने तीनों टोलकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और घायलों को उपचार के लिए जसरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Today Warta