देश

national

शंकरगढ़ नारी बारी मार्ग पर फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta



अवैध स्टैंड व डग्गामार वाहन पर प्रतिबंध के बावजूद भी स्थानीय पुलिस की मदद से फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन

शंकरगढ़, प्रयागराज । शंकरगढ़ नारी बारी मार्ग पर पर धड़ल्ले से दौड़ रहे डग्गामार वाहनों ने सवारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। इन वाहनों से यात्रा करने पर एक घंटे का सफर दो घंटों में पूरा हो रहा है। भूसे की तरह भरने से तमाम दुश्वारियों का भी सामना सवारियों को करना पड़ता है।  मनमानी किराया वसूल कर वाहन चालक सवारियों के उत्पीडन से भी बाज नहीं आते। डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रशासन द्वंारा प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बावजूद शंकरगढ़ नारीबारी मार्ग व शंकरगढ़, गौहानिया मार्ग सड़कों पर डग्गामार वाहनो को धड़ल्ले से दौड़ते देखा जा सकता है।  दिन भर सवारियां ढोने वाले विभिन्न वाहनों में अधिकतर प्रशासन के मानक पर खरे नहीं उतरते। इन कंडमवाहनों से निकलने वाले धुएं जहां वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं,वहीं बिना हेड लाइट्स व हार्न के सड़कों पर फ र्राटा भरने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। खास बात यह कि भूसे की तरह यह सवारियों को भरते हैं। वाहन संचालक यात्रियों का जमकर शोषण भी कर रहे हैं। मनमानी किराया वसूलने के साथ जहां तहां वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है जिससे यात्रियों का कीमती समय नष्ट होता है। नागरिकों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'