देश

national

खबर का असर: एडीजी जोन ने मामले को संज्ञान में लेकर एसपी को दिए जांच के निर्देश

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

चौकी इंचार्ज ने निर्दोष व्यक्ति को बेरहमी से पीटा था

चौकी से छोड़ने के एवज में 25 हजार के अवैध वसूली के लगे थे आरोप

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के थाना नाराहट की चौकी बरौदिया अंतर्गत ग्राम पारौल निवासी राजेश कुशवाहा पुत्र गुड्डी उर्फ मोहन कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को एक शिकायती पत्र देकर बताया था कि विगत 8 नबम्वर को अपने डिब्बे पर बैठा था तभी बरौदिया चौकी में तैनात इंचार्ज शिवमंगल सिंह यादव बेवजह गाली गलौज करने लगे गालियों का विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करते हुए चौकी ले आये जहा पर मेरे पिता द्वारा छोड़ने की बात कही तो छोड़ने के एवज में पिता से 19 हजार रुपये लेकर भी नही छोड़ा तो पिता ने मेरे मामा बलराम पुत्र सुनू कुशवाहा निवासी गुढ़ा मड़ावरा को बुलाया लिया तो उनसे भी 6 हजार रुपये ले लिए और तब जाकर मुझे चौकी से छोड़ा गया था।

चौकी इंचार्ज की मारपीट एवं अवैध वसूली से परेशान होकर शिकायत की थी, शिकायत के आधार पर दैनिक राष्ट्रीय जजमेन्ट ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था,खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस अधिक्षक ललितपुर गोपाल कृष्ण चौधरी ने क्षेत्राधिकारी पाली को जांच अधिकारी नामित कर शीघ्र ही जांच कर आख्या देने के लिए निर्देशित किया था। 

ट्वीट को संज्ञान में लेकर एडीजी ज़ोन कानपुर ने दिए जांच के आदेश

दैनिक राष्ट्रीय जजमेन्ट ने उक्त खबर को ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ,डीजीपी उत्तर प्रदेश,एडीजी जोन कानपुर को प्रभारी चौकी इंचार्ज बरौदिया शिवमंगल सिंह यादव द्वारा ग्रामीण की वेवजह पिटाई एवं अवैध वसूली की खबर को प्रेषित किया था,जिसको एडीजी जोन ने संज्ञान में लेकर ललितपुर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी को मामले की स्वयं जांचकर दोषी पाए जाने पर चौकी इंचार्ज पर कठोर कार्यवही करने के निर्देश दिए है।

इनका कहना:

जनपद ललितपुर के थाना नाराहट की चौकी बरौदिया के प्रभारी इंचार्ज शिवमंगल के खिलाफ व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था जिसमे वेवजह मारपीट एवं 25 हजार रुपये वसूलने के आरोप लगाया था,मीडिया द्वारा उक्त खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था,एवं सोशल मीडिया ट्विटर के माध्यम से जानकारी मिली है,मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ललितपुर को जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया है।

                   भानू भास्कर

           एडीजी जोन कानपुर रेंज

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'