देश

national

थाना मड़ावरा मारपीट: परिजनों ने थाने का घेरावकर आरोपियों पकड़ने की मांग

Sunday, November 13, 2022

/ by Today Warta


इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

मारपीट में घायल युवक अस्पताल में जिन्दगी-मौत से लड़ रहा जंग

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम रजौला निवासी करीब आधा सैकड़ा लोगो ने मड़ावरा थाने का घेराव कर मारपीट में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मड़ावरा के ग्राम रजौला निवासी आकाश पुत्र कैलाश ने प्रभारी निरीक्षक को विगत दिनों शिकायती पत्र देकर बताया था कि पांच नबम्बर को उसका पिता कैलाश पुत्र प्रताप सिंह गॉव के ही निवासी सोवरन के साथ ग्राम सौंरई में  उधारी के 4100 सौ रुपये लेने गया था पैसे मांगने पर गोपाल पुत्र गुमान व उसका भाई सोवरन पुत्र गुमान निवासी सौंरई ने मारपीट कर दी जिससे सिर में गम्भीर चोट आ जाने के कारण बेहोश हो गया तो विपक्षी मृतक समझकर छोड़कर भाग गए,सूचना मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाये जहा पर स्तिथि नाजुक होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया वहां पर स्वस्थ में सुधार नही होने पर मेडिकल कालेज झांसी ले गए,लेकिन वहां पर भी स्वस्थ में सुधार नही हुआ। मड़ावरा पुलिस ने नामजाद आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 323,308 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। परिजन कैलाश को घर वापिस ले आये जहा पर वह जिंदगी एवं मौत से जंग लड़ रहा है। परिजनो ने आज करीब आधा सैकड़ा लोगो के साथ थाना मड़ावरा का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कि वही प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने हेतु पुलिस क्षेत्र में गई हुई है। घेराव के करीब 20 मिनट बाद ही मड़ावरा पुलिस नामजाद दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई एवं आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'