इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर है खेलकूद प्रतियोगिताएं
सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज मड़ावरा ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रही धूम, बच्चों के कार्यक्रमों को सभी ने सराहा
मड़ावरा/ललितपुर। ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज मड़ावरा के गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख रहे तथा अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत ने की। रैली का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेल खेलें। खेल में जितना हारना खेल में होता है हम यदि जीते तो और आगे जाने को अच्छा प्रयास करें और यदि हार गए तो आगे अधिक मेहनत कर अच्छा प्रदर्शन हेतु प्रयास करें। हमें निराश नहीं होना है। हम अपनी ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक दिशा में कर एक अच्छा खिलाड़ी एक इंसान बनें। रैली में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर है खेलकूद प्रतियोगिताएं। उन्होंने कहा कि खेल से हमारा शारिरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल हमें दोनों रूप में फायदेमंद हैं चाहे हम जीतने के लिए खेलें या फिर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए। हम अच्छी सोंच के साथ खेल खेलेंऔर जीवन को ऊँचाई की ओर ले जायें। रैली की अध्यक्षता करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य ब्लॉक तक सीमित न रहे बल्कि जिला, मण्डल, राज्य स्तर तक बच्चों को ले जाने का रहे। प्रतिभावान बच्चों को आगे लाने में सभी शिक्षक, सभी खेल अनुदेशक अपना योगदान दें जिससे ब्लॉक एवं जिले का नाम रोशन हो। कार्यक्रम सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही खोखो, कबड्डी, पीटी, दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। रैली समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गौरीशंकर सोनी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह बुन्देला रजऊ राजा रमगढा, सरस्वती मन्दिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविन्द नामदेव, परमानन्द पाठक,दीवान हिमान्शु राजा रहे। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। रैली में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। रैली में विजेता प्रतिभागियों एवं प्रथम, द्वातीय, तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को उन्होंने शील्ड, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रैली को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में अच्छा योगदान देने वाले शिक्षकों, स्वास्थ्य एवं शारिरिक शिक्षा अनुदेशको को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में इन छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया स्थान
कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रखवारा टीम विजेता रहीं। उप विजेता प्राथमिक विद्यालय गुढ़ाबुजुर्ग टीम रही। कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रखवारा टीम विजेता रहीं। उपविजेता कंपोजिट विद्यालय बमौरीकलां टीम रही। खोखो प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गुढ़ाबुजुर्ग टीम विजेता रही। उप विजेता प्राथमिक विद्यालय भौंती मड़ावरा टीम रही। खोखो प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में विजेता प्राथमिक विद्यालय इमिलियाकलां टीम रही। उपविजेता कंपोजिट विद्यालय बामौरीकलां टीम रही। पीटी में कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरियाउबारी टीम विजेता रही। उन्हें प्राथमिक स्तर बालक दौड़ 100 मीटर यशवेंद्र प्रथम, विष्णु द्वातीय, नयन राजा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ विष्णु प्रथम, देवेंद्र द्वातीय, रूपेश तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नीलेश प्रथम, विष्णु द्वातीय, महेश तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर बालिका दौड़ 100 मीटर आशी राजा प्रथम, मानकुंवर द्वातीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ आशी राजा प्रथम, मानकुंवर द्वातीय, नेहा तृतीय, संजना तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, अर्चना द्वातीय, सुनीता तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट गोराकछ्या टीम विजेता रही। उप विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय सौराई टीम रही। बालिका वर्ग कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरीसागर टीम विजेता रही। उप विजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट झरावटा टीम रही। प्राथमिक स्तर मानचित्र प्रतियोगिता में अंजना यूपीएस कंपोजिट तिसगना प्रथम रही। सुलेख प्रतियोगिता में पीयूष कुमार प्रथम, रोहित सिंह द्वतीय, राजकुमारी तृतीय स्थान पर रही। सुलेख उच्च प्राथमिक स्तर सचिन प्रजापति प्रथम, सौम्या द्वातीय,अंशिका तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर आकाश प्रथम, अनिरुद्ध द्वातीय, नयनराजा तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर पथ्वी प्रथम, भावना द्वातीय, करिश्मा तृतीय स्थान पर रही। गोला फेंक बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर अनिल प्रथम, दीपक द्वातीय, अनिरुद्ध तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर मुस्कान प्रथम, हेमलता द्वातीय, आरती तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर अनामिका प्रथम, अर्चना द्वातीय, दीक्षा तृतीय स्थान पर रही। लम्बी कूद बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर नीलेश कुशवाहा प्रथम, रवि द्वातीय, मनीष तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर आशी राजा प्रथम, चंद्रवती द्वातीय, रक्षा तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर नीलेश कुशवाहा प्रथम, प्रिंस द्वातीय, रूपेश तृतीय स्थान पर रहे। खोखो लम्बी बालक वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर कंपोजिट विद्यालय तिसगना टीम विजेता रही। उपविजेता कंपोजिट विद्यालय टीम झरावटा रही। खोखो लम्बी बालिका वर्ग उच्च प्राथमिक स्तर कंपोजिट विद्यालय तिसगना टीम विजेता रही। उपविजेता उच्च प्राथमिक विद्यालय टीम धौरीसागर रही। कार्यक्रम में एआरपी शक्ति सिंह, सुरेश कुमार, भरत लाल चौरसिया, राजेश शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशोर तिवारी, वरिष्ठ संकुल प्रभारी कैलाशचंद जोशी, हरिशंकर सोनी, रमजान खान, यासीन खान, संतोष कुशवाहा, सेवानिवृत्त शिक्षक मुजीम खान, आशीष त्रिपाठी, दिव्यांशु वैद्य, अंकित दुवे, अनिल सिंह, जमील खान, समस्त स्टाफ उच्च प्राथमिक विद्यालय बमौरीकलां (संविलियन), संतोष, चंद्रभूषण तिवारी, खिलावन सिंह बाबू जी, रामचरन नामदेव, अनामिका श्रीवास्तव, अलका जाटव, द्रोपदी साहू, सुनील कुमार, रहनुमा बानों, वैशाखी जैन, प्रतिभा, दीप शिखा, आशा देवी, दीपिका गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, अमित कुमार साहू, राजीव गुप्ता, क्षमाधर प्रसाद, प्रियंका सोनी, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, आशा देवी, नैना जैन, रोहित चतुर्वेदी, प्रकाश साहू, सुनील कुमार, कपिल पाल, शंकर सिंह, अनुदेशक कमलेश नामदेव, श्याम किशोर सोनी, दीपक सोनी, प्रकाश राय, राजेश सेन, शरद तिवारी, मानसिंह, रविन्द्र नामदेव, राजेश मिश्रा, इमरान खान, अजय राजा, जाकिर खान, जुबैर खान, यूनिश खान, राजेश प्रजापति, नासिर खान, सुनील कुमार, विक्रान्त राजा, ऊदल कुशवाहा, अवध सोनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रमोद नायक एवं इमरान खान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।

Today Warta