देश

national

नेहरू नगर पुलिस को मिली स्थाई चौकी

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी ने किया शुभारंभ

ललितपुर। अल्प समय में एक बड़ी आबादी के रूप में पहचान बनाने वाले शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में अस्थायी तौर पर पुलिस चौकी का संचालन किया जा रहा था। इस पुलिस चौकी के अस्थाई संचालन से पुलिस अधिकारियों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रहीं थीं। वहीं दूसरी ओर नेहरू नगर को शहर से जोडऩे के लिए चल रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कार्य को लेकर भी चौकी का कार्य काफी प्रभावित बना रहता था। इन्हीं समस्याओं को जड़मूल से समाप्त करने के लिए पुलिस आलाकमान द्वारा गुरूवार को नेहरू नगर क्षेत्र को एक नई पुलिस चौकी की सौगाद दी। नेहरू नगर ही नहीं वरन कई ग्रामीण अंचलों तक क्षेत्रफल में फैले इस पुलिस चौकी के कामकाज को अब सक्रियता से किया जा सकेगा। गुरूवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी का विधिवत पूजन-अर्चन करके शुभारंभ किया गया। अब क्षेत्रवासियों की मानें तो पुलिस को स्थाई चौकी मिलने से कार्य और सुलभ तरीके से हो सकेंगे। इस दौरान सीओ सिटी अभय नारायण राय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह, नेहरू नगर चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक ललित उज्जल, उपनिरीक्षक अवदेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण, हैंड कास्टेविल रविकांत त्रिपाठी, हेडकास्टेविल कनैया लाल सोनी, अबरार अहमद, अनुज कुमार, दीपक कुमार, राजकरन यादव, योगेंद्र यादव द्वारा समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'