देश

national

सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते नाली बनी नाला

Monday, November 7, 2022

/ by Today Warta



सड़क पर बह रहा है पानी सता रहा है डेंगू जैसी  बीमारियों का डर

बानपुर/ललितपुर। सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बानपुर के वार्ड नंबर एक में कांजी हाउस के पास रखी सौलर पैनल पानी की टंकी जिसका पानी पूरी सड़क पर बह रहा है। आपको बताते चलें जल निकासी के लिए जो नाली है,वह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।जिससे नाली में जाने वाला पानी पूरी सड़क पर बह रहा है।जिसके चलते राहगीरों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।साथ में सड़क पर कई जमने से छोटे-छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं।साथ ही आपको बताते चलें नल के आसपास पानी व नाली से निकलने वाले पानी से मच्छर पनप रहे हैं।जिसके चलते डेंगू जैसी बीमारियों का डर सता रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'