देवोदय तीर्थ देवगढ के अंचल हुए अध्यक्ष संजीव बने महामंत्री
ललितपुर। मूर्तिकला की बेजोड मिशल देवगढ को भारतीय जैन संस्कृति का अद्वितीय केन्द्र बताते हुए मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहा यहां विकास की अपार संभावनाए है। यहां की मूर्तिकला हमारी संस्कृति को दर्शाती है जिसको अक्षुण्य रखना समाज और श्रेष्ठियों का दायित्व है। मुनिश्री ने देवगढ के अतीत का जिक्र करते हुए बताया कि यहां यत्र-त़त्र मूर्तियां वहुताए में रही जो खण्डित रही जिनको समाज ने संवारा और पूज्यता प्रदान की। आज मध्यान्ह में अभिनंदनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर तलैया पांडाल में मुनि श्री सुधासागर महाराज एवं मुनि श्री पूज्यसागर महाराज के सानिध्य में देवगढ मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई जिसमें मुनिश्री ने उक्त उदगार व्यक्त किए। मुनि देवोदय तीर्थ देवगढ के नामकरण के उपरान्त पूर्व पदाधिकारी नरेन्द्र जैन, गोकुलचंद सरोज, कमलेश सराफ, मुकेश सराफ, भूपेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन अनौरा, सिद्धेश्वर जमौरिया आदि ने लगभग 400 सदस्यों के मध्य अपने त्यागपत्र सौपते हुए मुनिश्री के प्रति अपनी भावनाए रखी और देवगढ के विकास के लिए अपनी आस्था जताई। इसके उपरान्त सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनिल जैन को देवोदय तीर्थ देवगढ का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त महामंत्री के लिए संजीव जैन व कोषाध्यक्ष राजीव जैन चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकािरयों ने मुनिश्री के सम्मुख श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया कि देवोदय तीर्थ देवगढ के शेष पदाधिकारियों का चयन शीघ्र कर घोषित किए जाएगे और मुनि श्री के आशीर्वाद से देवगढ के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से जैन पंचायत महामंत्री डा.अक्षय टडैया, शीलचंद, जगदीश प्रसाद जैन, सनत जैन, महेन्द्र जैन, मुन्नालाल, कोमलचन्द्र जैन, मोदी पंकज जैन पार्षद, राजेन्द्र जैन, अक्षय अलया, अशोक जैन, धन्यकुमार जैन, महेन्द्र मडवैया, रमेश जैन, सुरेश बडैरा, कपूरचंद, रवीन्द्र दिवाकर, विजय जैन कल्लू, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
मुनि संघ के सानिध्य में विमान जी रथयात्रा आज
जैन समाज द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर परम्परागत रथयात्रा विमानजी में विराजित श्री जी की भव्य शोभायात्रा मुनि सुधसागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आज 8 नबम्बर को मध्यान्ह 12 बजे से शुरू होगी उक्त जानकारी देते हुए धार्मिक आयोजन संयोजक मनोज जैन बबीना ने बताया कि विमानोत्सव जैन शान्तिनगर जैन मंदिर आदिनाथ मंदिर समोवशरण मंदिर से विमान जी आजापुरा होते हुए तुवन चौराहे पर पहुचेगे। जैन बडा मंदिर नयामंदिर से सावरकर चौक पहुचेगे जहां वाहुवलिनगर डोढाघाट से विमानजी विहार करते हुए घंटाघर चौक से तुवन चौराहा पहुचेगे। इलाइट जैन मंदिर के विमानजी रथयात्रा के साथ जिला कारागार होते हुए तहसील तिराहा होते हुए तुवन चौराहा से सिविललाइन स्टेशन रोड से वर्णी चौराहा होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर पहुचेगे जहां श्री जी का अभिषेक मुनि श्री के सानिध्य में होगा सायंकाल संगीतमय भव्य आरती के उपरान्त 9 नबम्बर को सुबह 8 बजे सभी मदिरों के लिए प्रभावना पूर्वक वापिसी होगी। उन्होने बताया कि विमानोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर के सभी जैन मंदिरों के माध्यम से स्व्यंसेवी संस्थाए उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रही हैं।

Today Warta