संजय धर द्विवेदी
पीडब्लयूएस व एनएचआरसीसीबी के पदाधिकारी रहे सम्मिलित
लालापुर, प्रयागराज। निर्मल राज कान्वेंट स्कूल शास्त्री नगर, सादियापुर, प्रयागराज में शिक्षकों संग पीडब्लयूएस परिवार एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम के द्वारा बहुत ही भव्यता के साथ चिल्ड्रन डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध डाक्टर बी पी सागर, संचालिका डाक्टर कल्पना सागर, डाइरेक्टर राज हेमांशू सागर, शिक्षकगण, पीडब्लयूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद), राष्ट्रीय मानव अधिकार क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम के सदस्य फैजान रजा वाइस प्रेसिडेंट, साहिबा खान डिवीजन प्रेसिडेंट वुमेन विंग, पूनम चौरसिया डिस्ट्रिक्ट मीडिया ऑफिसर महिला विंग, शमशाद अहमद डिस्ट्रिक्ट मीडिया ऑफिसर, प्रीति चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।