प्रयागराज : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आनंद भवन में कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के साथ तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसके बाद बालसन चौराहा पर भी नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने हमेशा देश को जोड़े रखने और राष्ट्र निर्माण पर बल दिया था। उन्होंने पहले पांच साल किसानों के उत्थान के लिए और अगली पंच वर्षीय योजना में औद्योगिक क्रांति पर बल दिया ताकि देश का हर तबका मजबूत रहे। वह बोले आज भले ही कितनी ही कोशिशें हो रही हैं लेकिन शुरू के बीस वर्ष में रखी गयी नींव की वजह से ही देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की इमारत आज भी मजबूत है।