राकेश केशरी
20 व 21 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 22 को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन
कौशाम्बी। भरवारी स्थित कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में रिद्धि सिद्धि ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशन द्वारा अंतर विद्यालय एवं महाविद्यालय वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का 20 नवंबर से आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम तीन दिवसीय होना है,जिसमें 20 व 21 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होना है तथा 22 नवंबर को कार्यक्रम की समाप्ति के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश गौतम चैधरी उच्च न्यायालय इलाहाबाद होंगे। संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव त्रिदिवसीय होगा,जिसमें पहले दिन और दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा,पहले दिन मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का आगाज होगा,कार्यक्रम में केपीएस भरवारी,केपीएस भीटी,एनडी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज, किड्जी,एंडी जूनियर हाई स्कूल,रिद्धि-सिद्धि कॉलेज आफ हायर एजुकेशन के छात्र एवं छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के बच्चे 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 800 मीटर रेस,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, बाल,रनिंग रेस, जलेबी रेस स्पून रेस आदि नाना प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें सभी बच्चे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं,साथ ही दूसरे दिन कार्यक्रम में लोंग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जैवलिन, कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबॉल ,फुटबॉल, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसके लिए बच्चे रोमांचित हैं और निश्चित तौर पर दर्शक दीर्घा में रोमांचकारी दृश्य देखने को मिलेगा,सभी बच्चे प्रतिभा से संपन्न है और अपनी प्रतिभा का लोहा अपने खेल के माध्यम से दिखाने की कोशिश करेंगे। दूसरे दिन का सबसे प्रमुख आकर्षण का केंद्र लेडीस पेरेंट्स का गेम होगा जिसमें म्यूजिकल चेयर और स्पून गेम शामिल होंगे और सबसे बड़ी बात यह है कि इसके विजेता को इनाम स्वरूप स्कूटी प्रदान की जाएगी जिसके लिए सभी लेडीस पेरेंट्स रोमांचित हैं। तीसरे दिन अर्थात 22 नवंबर 2022 का दिन विशेष होगा क्योंकि आज के दिन कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज के फाउंडर मास्टर देव बाबू गुप्ता का जन्मदिन फाउंडर्स डे के तौर पर मनाया जाएगा,यह सांस्कृतिक कार्यक्रम निश्चित तौर पर भी बहुत ही भव्य होगा रिद्धि सिद्धि ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशन की डायरेक्टर सीमा पवार ने अपने संदेश ने कहा कि निश्चित तौर पर यह कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादाई संदेश देने का कार्य करेगा।

Today Warta