देश

national

स्कूली बच्चों को सीओ व कोतवाल ने दी यातायात नियमों की जानकारी

Saturday, November 19, 2022

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। यातायात माह नवम्बर के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिराथू व सैनी कोतवाल द्वारा एसएवी इंटर कॉलेज सिराथू के छात्र- छात्राओं व अध्यापकों को यातायात नियमों के बारे जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया। स्कूली बच्चों को कोतवाल ने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे लोग भी सुरक्षित होंगे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना रोकना आवश्यक है और लापरवाही से दुर्घटना होती है,इसलिए सड़क पर चलते समय लापरवाही ना करे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कोतवाल ने स्वयं की एव जनमानस की सुरक्षा हेतु दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा बाएं चलें। उन्होंने कहा कि सड़क पर नियम के विपरीत चलने से दुर्घटना बढ़ती है,जिससे परिवार बिखर जाता है,परिवार को बिखरने से बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन आवश्यक है तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु क्षेत्राधिकारी व कोतवाल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और अध्यापक को संकल्पित कराया। 





Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'