देश

national

प्रधान ने कराया ग्रामसभा में दवा का छिड़काव एवं फॉगिंग

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



प्रयागराजI जनपद के विकासखंड शंकरगढ़ के अंतर्गत  धरा ग्राम सभा में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को देखते हुए शनिवार को ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा के सानिध्य में सफाई कर्मचारियों के द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव व एंटी लार्वा रोधी फॉगिंग किया गया।ग्राम प्रधान मनोज मिश्रा ने बताया कि धरा ग्राम सभा में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है साथ ही गांव में जहा गन्दगी है वहा की साफ सफाई भी कराई जा रही हैं प्रधान जी ने बताया की धरा ग्राम सभा एवं बांकीपुर बहुत बड़ा होने के कारण दवा छिड़काव में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन हम हर जगह दवा छिड़काव जल्द से जल्द कराएंगे साथ ही ग्राम सभा में मौजूद प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चारो तरफ स्कूल परिसर के शौचालय,कक्षा एवं धरा सब्जी मंडी में भी दवा का छिड़काव कराया गया है गावो में भी हर जगह घरों में सार्वजनिक स्थलों में एव आवश्यक जगहों में भी फॉगिंग कियागयाI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'