देश

national

मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण बेहाल,जिम्मेदार मौन,समाधान कब तक?

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta




राजेंद्र प्रसाद मिश्रा

बारा तहसील के जसरा विकासखंड के कई गाँवों जैसे-सेहुंडा बारा, पिपरांव, मोजरा, चामू, असरवई, टिकरी, पांडर, धरा, छीड़ी सहित कई गाँवों के लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं।प्रत्येक गाँव में चारों ओर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर प्रधानों ने बताया कि अभी तक शासन-प्रशासन से फॉगिंग कराने व दवा छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि बढ़ते मच्छरों से डेंगू बुखार से गरीब परिवार बेहाल हैं।बुखार आने पर डॉक्टर को दिखाने पर अपने सेटिंग वाले पैथोलॉजी सेंटर में डॉक्टर द्वारा भेजा जाता है और कुछ भी न जानने वाले पैथालाजिस्ट डेंगू बुखार बताकर जाँच करने के नाम पर एक हजार रुपये, फिर सम्बन्धित चिकित्सक बीमार ग्रामीण का दस से बीस हजार रुपये का बिल बनाते हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की कमर टूटी जा रही है लेकिन सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, तहसील के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कड़े कदम नहीं उठाए गए तो सम्बन्धित चिकित्सकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जायेगा और ग्रामीणों द्वारा आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'