देश

national

अमिलिया तरहार में महिला डॉक्टर न होने की शिकायत मिली है जल्द होगा समाधान-उप जिलाधिकारी बारा

Tuesday, November 15, 2022

/ by Today Warta



राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 

बारा तहसील क्षेत्र के अमिलिया तरहार स्थित महिला अस्पताल में डाक्टर व नर्स की तैनाती नहीं है।जिससे महिलाओं को इलाज के लिए बीस किलोमीटर दूर शंकरगढ़ व जसरा जाना पड़ता है।अस्पताल में महिला डाक्टर की तैनाती कराने के लिए मंगलवार को भाजपा के जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला, तहसील अध्यक्ष आशीष मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश त्रिपाठी, भाजपा महामंत्री जसरा नीरज केसरवानी ने उपजिलाधिकारी बारा को शिकायती पत्र देकर महिला डाक्टर व नर्स की तैनाती की मांग किया है। उपजिलाधिकारी बारा अब्दुल्लाह सुदन ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं थी, शिकायत मिली है पत्र के माध्यम से ज़िलाधिकारी को अवगत कराकर समस्या का हल निकाला जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'