राजेंद्र प्रसाद मिश्रा
बारा थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात माह के दौरान बारा पुलिस स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी करवा रही है।बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने,सीट बेल्ट के बिना कार चलाने वाले लोगों को उनके बच्चे ही रोकें। इसके लिए स्कूलों में ट्रैफिक पाठशाला लग रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, सह-निरीक्षक राजेश कुमार सचान,उपनिरीक्षक कौशलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बच्चों से अपील करना, अभिभावकों पर ज्यादा असरदायक होती है।यातायात नियमों का उल्लंघन करना एक तरफ जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग इसे अपना शौक मानकर चल रहे हैं।कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने वाले अपने को रुतबे वाला समझते हैं।इसी तरह बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने में लोग अपने को हीरो मानने लगते हैं।इतनी कड़ाई के बावजूद भी लोग नियमों का पालन नहीं करना चाहते।इसी क्रम में बच्चों के जरिए अभिभावकों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बारा थानांतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में जा-जाकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों की बेसिक जानकारी दी जा रही है।रोड सिग्नल, जेब्रा क्रासिंग,ट्रैफिक सिग्नल,हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने आदि की जानकारी दी जाती है,और अपील की जाती है कि आप लोग अपने माता-पिता, घर के अभिभावकों को नियमों का उल्लंघन करने से रोकें।पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देने पर बच्चे उत्साहित दिखे और अभिभावकों को भी इन नियमों का पालन करवाने के लिए कहा।

Today Warta