बम्होरी कलां/ललितपुर। जनपद के विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सकरा में करीब एक महीने से हैंडपंप बिगडे है। कई बार ग्राम प्रधान एवं मिस्त्री से शिकायत करने के बाद भी सुधार कार्य नही किया गया है, जिसके चलते ग्राम सकरा के आदिवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है,जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लम्बी दूरी से ग्रामीणों को पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। गॉव करीब 25-300 सहरिया परिवार निवास करते है। आदिवासी मुहल्ले के हेण्डपम्प करीब एक माह से बिगड़े पड़े है। जिसके कारण उनको को एक लंबी दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। यहां हेण्डपम्प पर पानी के लिए लंबी लाईन लग रही है। जिससे ग्रामवासियो को पेयजय के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पेयजल के इंतजाम में दिनभर निकल रहा है, पेयजल के लिए भटक रहे है लोगो की समस्या को कोई भी सुनने वाला नही है। ग्रामीणों ने बताया है कि पानी लाने के लिए जाने वाले महिलाएं मजूदरी और अन्य कार्य नही कर पा रही है। वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान,रोजगार सेवक एवं हैंडपंप मिस्त्री को हैंडपंप खराब होने की शिकायत की है लेकिन सुधार कार्य नही कराया जा रहा है। एक महीने बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार से मिलीभगत होने के कारण सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। समस्या का निराकरण नही होने के कारण ग्रामवासियो में रोष देखा जा रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नही है।
इनका कहना है
हैंडपंप खराब होने के कारण पानी की समस्या है, पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, लम्बी दूरी तय कर पानी ला रहे है, काफी परेशानी हो रही है।
जानकी ग्रामीण
एक माह से परेशान है, लेकिन कोई सुधार करने नही आ रहा है, पानी की समस्या दूर नही की जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई नही सुनता है, ग्राम पंचायत लापरवाह है।
कमलेश ग्रामीण
हैंडपंप खराब होने के कारण पेयजल की समस्या बनी हुई है। एक माह से जलसंकट है। इसकी शिकायत दी है। लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे परेशानी बनी हुई है।
गुपाल ग्रामीण
पेयजल की गंभीर समस्या है, लेकिन कोई सुनने वाला नही है, शिकायत का भी कोई फायदा नही दिख रहा है। समस्या बनी हुई है। ग्राम प्रधान जल्द से जल्द हैंडपंप को सुधरवाये ताकि पानी की समस्या से निजात मिल सके।
भैयालाल ग्रामीण