देश

national

कोतवाल ने दी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बीI यातायात माह के दौरान प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर विनोद कुमार सिंह के द्वारा ग्राम वासियों एवं विद्यालय के बच्चों को इकट्ठा करके यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया इस दौरान उपस्थित ग्रामीण और स्कूली बच्चों को कोतवाल ने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे लोग भी सुरक्षित होंगे उन्होंने कहा कि दुर्घटना रोकना आवश्यक है और लापरवाही से दुर्घटना होती है इसलिए सड़क पर चलते समय लापरवाही ना करे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कोतवाल ने स्वयं की एव जनमानस की सुरक्षा हेतु दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान उन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क पर हमेशा बाएं चलें उन्होंने कहा कि सड़क पर नियम के विपरीत चलने से दुर्घटना बढ़ती है जिससे परिवार बिखर जाता है परिवार को बिखरने से बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन आवश्यक है तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोतवाल ने उपस्थित छात्र और ग्रामीणों को संकल्पित करायाI

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'