देश

national

गांजा तस्कर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई, करोड़ो की संपत्ति की कुर्क

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी जिले में गांजा तस्कर पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाई की है, प्रशासन ने गांजा तस्कर की कई करोड़ की संपत्ति देर रात कुर्क की है। पुलिस और प्रशासन तस्कर के घर पर देर रात पहुंचे बच्चो और परिजनो को घर से बाहर निकालकर दरवाजे पर सील बंद ताला लगा दिया। घर से बाहर किए जाने के बाद मासूम बच्चे और परिजन घर के बाहर बैठे हुए है।परिजनो ने प्रशासन पर उनके पुश्तैनी घर पर भी गलत तरीके से कुर्क करने का आरोप लगाया है।मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव का है जहा शिवबोधन मिश्रा को पुलिस ने  गांजा की बड़ी खेप के साथ गिरफ़्तार किया था।शिवनोधन मिश्रा उर्फ शेबू अभी भी जेल में बंद है ,उसक ऊपर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाई की है,जिसके बाद शासन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन ने उसकी करोड़ो की संपत्ति को देर रात कुर्क किया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'