देश

national

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता: हनुमान इंटर काॅलेज अजुहा की छात्रा सपना पाल मारी बाजी

Saturday, November 12, 2022

/ by Today Warta


राकेश केसरी

अटसराय। प्रयागराज जिले में शनिवार को हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कौशाम्बी जिले से दर्जनों बच्चों ने प्रतिभाग किया था। कुश्ती प्रतियोगिता में हनुमान इंटर काॅलेज अजुहा की छात्रा सपना पाल ने अव्वल आकर अपना चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कराया है। इसकी जानकारी होते ही काॅलेज एवं छात्रा के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों एवं साथी छात्राओं ने सपना को प्रदेश स्तर पर चयनित होने के लिए बधाई एवं उसमें अव्वल आने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 

सिराथू तहसील के मेड़ीपुर मजरा कनवार गांव निवासी देवशरण पाल किसान हैं। उनकी बेटी सपना अजुहा कस्बे के हनुमान इंटर काॅलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह कुश्ती में रूचि रखती है। पिछले दिनों स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुश्ती प्रतियोगिता में सपना पाल ने जीतकर अपना चयन मंडल स्तर पर शनिवार को प्रयागराज में होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित कराया। शनिवार को प्रयागराज में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें भी सपना ने कुश्ती जीतकर अपना चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कराया है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने की जानकारी जैसे ही हनुमान इंटर काॅलेज अजुहा के अध्यापक सुनील कुमार पाल समेत अन्य शिक्षकों और सपना के परिजनों को हुई तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। सपना का कहना है कि वह पुलिस विभाग में अधिकारी देश के नागरिकों की सेवा करना चाहती है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'