मोहम्मद जमाल
उन्नाव। ग्राम पंचायत सरैया के प्रधान ग्राम पंचायत की ज़मीन में दबंग लोगो के द्वारा कब्ज़ा कराने से परेशान होकर गुरुवार को प्रधान सदर तहसील उप जिला अधिकारी की चौखट पर समस्या का समाधान लेकर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि राकेश द्विवेदी पुत्र पुत्तू लाल द्विवेदी व उनके साथ 10 - 15 लोगो का एक ग्रुप है, जो गांव के ग़रीब लोगो की ज़मीन व ग्राम पंचायत की ज़मीन पर कब्ज़ा करता है। बताया कि रात दिन करा कर बाउंड्री वाल का कार्य करा डाला है। प्रधान ने बताया कि सभी गांव वालों को ये दबंग लोग दहशत में रखते है कहते है कि अगर कही शिकायत किया तो जान से मार देंगे। जिससे गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिससे परेशान होकर राजेंद्र कुमार प्रधान सदर तहसील उप जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर उप जिलाधिकारी नूपुर गोयल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Today Warta