मोहम्मद जमाल
उन्नाव। थाना औरास पुलिस द्वारा युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। 10 अक्टूबर को थाना औरास क्षेत्र के एक गांव निवासी वादी द्वारा थाना औरास पर तहरीर दी गई कि उसकी पुत्री को कर्मशाद पुत्र करीम ग्राम धमियाना थाना औरास द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिस पर गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त कर्मशाद उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर मियागंज से गिरफ्तार किया गया तथा अपर्हता की सकुशल बरामदगी की गयी।

Today Warta