देश

national

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों की बैरक को खंगाला

Thursday, November 17, 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। डीएम और एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोनों अधिकारियों ने जेल के अधिकारियों व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बागपत और सहारनपुर के बन्द कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगाली। अन्य बैरकों की भी गहनता से जांच पड़ताल की। डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा गुरुवार दोपहर को अचानक जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम-एसपी को देख जेल गेट पर लगे सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए। जेल अधीक्षक शिरोमणि राम यादव के साथ डीएम और एसपी ने जेल का भ्रमण कराया। अधिकारियों ने सभी बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता परखी। साथ ही जेल में सहारनपुर के बन्द कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगाली। जहां कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। डीएम और एसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोनों अधिकारियों ने जेल के अधिकारियों व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बागपत और सहारनपुर के बन्द कुख्यात अपराधियों की बैरक खंगाली। अन्य बैरकों की भी गहनता से जांच पड़ताल की। अफसरों ने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। जेल में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। करीब आधे घंटे तक निरीक्षण करने के बाद दोनों अफसर लौट गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'