राकेश केसरी
इम्प्रूवमेंट आफ सिटजन थ्राउट लीगल एवरनेस आउटरिच कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कौशाम्बी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा संचालित अभियान इम्प्रूवमेंट आफ सिटजन थ्राउट लीगल एवरनेस आउटरिच कार्यक्रमों को आयोजन 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर तक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुरूप मंझनपुर तहसील में रविवार को प्राथमिक विद्यालय ओसा में संचालित अभियान के अनुक्रम में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवमूरत द्विवेदी द्वारा किया गया जिनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विधि जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित उप जिलाधिकारी, राजेश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार मंझनपुर, भूपाल सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को राज्स से संबंधित योजनाओं के बारे में, आपदा योजनाओं में मिलने वाले मुआवजो के बारे में बताया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी बाल गोविन्द श्रीवास्तव द्वारा गावों में हो रही समस्याओं, साफ-सफाई एवं अन्य जानकारी दी गयी। जिला प्रोबेशन कार्यालय से महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमती अंजू द्विवेदी द्वारा महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं कन्या सुमंगला, बेटी बढ़ाओं बेटी बचाओं अभियान एवं योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सिविल जज, कौशाम्बी शिवेन्द्र शर्मा द्वारा उपस्थित महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा से संबंधित एवं अन्य विधिक सहायताओं के बारे में विस्तार से जानकरी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये जिसके द्वारा सभी ने अपने अपने विभागों के बारे में जानकारी एवं सहायता जनमानस को प्रदान की गयी कार्यक्रम में सिविज जज, शिवेन्द्र शर्मा, उप जिलाधिकारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी, बाल गोविन्द श्रीवास्तव, तहसीलदार मंझनपुर, भूपाल सिंह, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अंजू द्विवेदी, लेखपाल अजीत कुमार, अधिवक्ता शिवमूरत द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के पराविधिक स्वयं सेवक एवं अन्य जनमानस उपस्थित रहें। कार्यक्रम के उपरान्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा डोर टू डोर कैम्प का भी आयोजन किया गया।