देश

national

टीपू सुल्तान की जयन्ती पर किया याद

Monday, November 21, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। पसमांदा मुस्लिम समाज के जिला कार्यालय पर शेर-ए- मैसूर टीपू सुल्तान की जयन्ती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष जिलाध्यक्ष मो. करीम पप्पू राईन ने व संचालन करीम असर ने किया। इस दौरान सर्वप्रथम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को याद करते हुये भारत देश की खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआयें मांगी गयीं। इसके बाद उपस्थित वक्ताओं ने टीपू सुल्तान की शख्शियत पर अपने विचार रखे। इसी क्रम में शायर असर ललितपुरी ने इतिहास का हवाला देते हुये कहा कि टीपू के दरबार में बड़े उच्च पदों पर आसीन थे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष करीम पप्पू राईन ने कहा कि शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान देश के लिए अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते शहीद हो गये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मु.करीम पप्पू राईन, हाफिज मुबीन, हाजी कादिर, फारूख सिद्धिकी, मुहम्मद आशिक, कदीर राईन, करीम असर, मु.युनुस, जहीर ललितपुरी, जमील आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'